गोपालगंज

गोपालगंज: कटेया की बहु ने जिला समेत पूरा प्रदेश का नाम किया रौशन, पद्मश्री से हुई सम्मानित

गोपालगंज के कटेया प्रखंड के बेलाडीह गांव निवासी व पटना में एक जानी-मानी महिला चिकित्सक डॉक्टर शांति राय को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए महामहिम राष्ट्रपति ने सोमवार को पद्मश्री से सम्मानित किया है। उन्होंने पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर प्रखंड सहित पूरे जिले व बिहार का नाम रोशन किया है।

बता दें कि गौरा पंचायत के बेलाडीह गांव के प्रख्यात अधिवक्ता बाबू जगत बली राय को एक पुत्र एवं एक पुत्री थी। उनके पुत्र प्रो डॉक्टर ब्रजदेव राय की शादी डॉक्टर शांति राय के साथ हुई थी। डॉक्टर शांति राय का एक पुत्र हिमांशु राय एवं तीन पुत्रियां डॉक्टर है। डाॅ शांति राय बेतिया, रांची एवं पीएम सी एच पटना में कई पदों पर पदस्थापित रह चुकी है। अवकाश ग्रहण करने के बाद वे पटना में ही अपना निजी हॉस्पिटल चलाती हैं। इसी हॉस्पिटल में इनके पुत्र डाॅ हिमांशु राय एवं बहु डाॅ सारिका राय प्रेक्टिस करते हैं। दो पुत्रियां पटना में ही डाॅक्टर है, जबकि एक बेटी यूके में अपने पति के साथ डाॅक्टर है।

कटेया प्रखंड के बेलाडीह गांव स्थित इनके मकान में प्रायः ताला बंद रहता है। डाॅ राय का भी कभी कभार किसी कार्यक्रम के अवसर पर यहां आना जाना होता है। चिकित्सा क्षेत्र में इनके अमूल्य योगदान को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इन्हें राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह सहित तमाम हस्तियां मौजूद थी। डॉक्टर शांति राय को पद्मश्री सम्मान मिलने पर प्रखंड के तमाम लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। बधाई देने वालों में जितेंद्र दुबे, योगेंद्र तिवारी, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, डॉक्टर संदीप गुप्त, डॉ अशोक गुप्त, कौशल किशोर मिश्र, रितेश राय, जनार्दन राय, अवध किशोर प्रसाद आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!