गोपालगंज

गोपालगंज के एक युवक ने पेश किया मानवता की मिसाल, घायल महिला को पहुंचाया सदर अस्पताल

गोपालगंज में एक युवक ने उस वक्त इंसानियत की मिशाल पेश की जब सडक दुर्घटना में घायल एक महिला सडक किनारे तडप रही थी। युवक ने तुरंत घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उस महिला का इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना के मुकेरी टोला के समीप की है। घायल महिला यूपी की तरेया सुजान की रहने वाली है सुनीता देवी है। नगर थाना के तकिया याकूब निवासी अनस सलाम ने अगर सही समय पर सही निर्णय नहीं लिया होता तो शायद महिला की जान को बचना बहुत ही मुश्किल हो जाता।

बताया जाता है की नगर थाना के मुकेरी टोला के समीप अज्ञात वाहन द्वारा यूपी की तरेया सुजान की रहने वाली है सुनीता देवी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सुनीता देवी को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद बहुत देर तक महिला सड़क पर ही तड़पते रहे, राहगीरों की भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी रही किन्तु किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। तभी नगर थाना के तकिया याकूब निवासी अनस सलाम वहां से गुज़र रहे थे। अनस सलाम ने भीड़ को देखकर घटनास्थल पर पहुंचे और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल घायल महिला को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया तथा उपचार की व्यवस्था कराई। समय पर उपचार मिलने से महिला खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!