गोपालगंज

गोपालगंज के चैनपुर पंचायत में 3 दिन बाद भी स्थिति तनावपूर्ण, गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

गोपालगंज में हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत में 3 दिनों पूर्व मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। पंचायत चुनाव में जनसंपर्क को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आयी थी। दोनों पक्ष से करीब दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष से 3 महिला सहित चार लोगो को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन 3 दिन बाद भी इस गांव में तनाव बना हुआ है।

बताया जाता है कि चैनपुर पंचायत में 19 अक्टूबर को मुख्य प्रत्याशी बबीता कुमारी के पक्ष में उनके भाई उमेश शाही वोट मांग रहे थे। वे जैसे ही दूसरे मुख्य प्रत्याशी रामावती देवी के घर के पास पहुंचे। वहीं पर दोनो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। हवाई फायरिंग और गोली मारने का भी आरोप लगाया गया।
हालांकि पुलिस ने फायरिंग और गोलीबारी की वारदात से इनकार किया है। लेकिन कई घंटे तक चले इस भारी बवाल में घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिया गया है। दूसरे पक्ष से यशवंत राय ने उमेश शाही सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ हथुआ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घर मे लूटपाट और करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है। वही उमेश शाही के तरफ से भी 9 लोगों का नाम दे दिया गया है और खुद के ऊपर जानलेवा हमला करने और गोली चलने का आरोप लगाए है।

बहरहाल इस गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। लेकिन 3 दिन बाद भी स्थिति तनावपूर्ण है। 24 अक्टूबर को मतदान होना है। जिसको लेकर पुलिस भी मुस्तैद दिख रही है। पिछली बार भी पंचायत चुनाव के दिन यहां भारी बवाल और पत्थरबाजी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!