गोपालगंज

गोपालगंज में 8 मरीजों में कोरोना की रिपोर्ट आई है पॉजिटिव, हाई अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

गोपालगंज में 8 मरीजों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद गोपालगंज जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में कोविड-19 केअर सेंटर बनाया गया है। जहां 7 डॉक्टरों को तैनात किया गया है। सभी कोविड-19 मरीजों में 5 मरीज सदर अनुमंडल के हैं। जबकि 3 मरीज हथुआ अनुमंडल के उचकागांव प्रखंड के हैं। एक स्कूली छात्रा में भी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जो सदर प्रखंड के भितभैरवा गांव की रहने वाली है। वह प्राइवेट स्कूप की छात्रा है। 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा 2 मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्में कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजो से अलग रखा गया है।

गोपालगंज जिला पुलिस के द्वारा विभिन्न मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें ट्रूनेट जांच में सभी कैदियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद थावे आरटीपीसीआर सेंटर में सभी कैदियों की जांच की गई। जांच के बाद देर रात तक सभी कैदियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

हालांकि जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रखने का निर्देश दिया है। सभी कैदियों की दोबारा जांच कराई जाएगी। और पटना से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें जेल भेजा जाएगा।

गोपालगंज में 8 कोरोना के मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है और डीएम ने लोगों से कोरोना गाईड लाइन को कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!