गोपालगंज

गोपालगंज: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत, दूसरा व्यक्ति घायल

गोपालगंज के फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र के भोरे-मिरगंज मुख्य पथ अंतर्गत शंकर मोड़ के समीप एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिसमें बाइक पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने इलाज हेतु मिश्र बतरहा स्थित एक निजी क्लीनिक में दाखिला कराया। जहां इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद कार सवार भाग निकला।

मृतक महिला मीरगंज थाना क्षेत्र के पकडीहाड़ गांव निवासी जय प्रकाश पांडेय की 45 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी थी। जो भोरे से इलाज करा कर अपनी बहन के बेटा के साथ घर वापस जा रही थी। इसी दौरान यह दुर्घटना घट गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

उधर इस दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ओपी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार साहनी पुलिस बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। घायल युवक भोरे निवासी प्रांजल कुमार राय बताए जाते हैं। मृतिका सुनैना देवी के एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरा परिवार गमगीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!