गोपालगंज में 11 अगस्त को एक साथ लगाए जाएंगे 2 लाख पौधे, 5 लाख 62 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
गोपालगंज में 5 लाख 62 हजार पर पेड़ लगाए जाएंगे। इसको लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा कल 11 अगस्त को जिले में एक साथ 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसको लेकर मेगा कैंप का आयोजन किया गया है।
गोपालगंज के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि इसकी शुरुआत कुचायकोट से होगी। जहां पर मेगा शिविर में एक साथ हजारों पौधे लगाए जाएंगे। और पूरे जिले में सभी विभागों के द्वारा अलग-अलग जगहों पर 2 लाख अलग अलग किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। सभी पौधों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। और पौधे लगाने वाले का नाम भी दर्ज किया जाएगा। ताकि जब कभी पौधे सूख जाए तो उसी जगह पर उसी किस्म के नए पौधे लगाए जा सके।
डीएम ने कहा कि एक साथ 5 लाख 62 हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसे पूरा करने में 15 दिन का वक्त लगा है।