गोपालगंज

गोपालगंज: सीएम नीतीश समेत कई नेताओ के खिलाफ फेसबूक पर अभद्र पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज के भोरे में फेसबुक पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर एक युवक अभद्र पोस्ट की। इस पोस्ट के बाद भोरे में तनाव पैदा हो गया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विंदा सिंह कुशवाहा ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर मीरगंज के इंस्पेक्टर को अनुसंधान की जिम्मेवारी दी गयी है।

बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के नदवां गांव के अरविंद यादव ने अपने फेसबुल वॉल पर एक पोस्ट किया गया था। जिसमें ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ अभद्र पोस्ट किया था। पोस्ट सामने आने के बाद से जद यू कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। बाद में जद यू के वरिष्ट नेताओं के निर्देश के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!