गोपालगंज

गोपालगंज: खान एवं भूतत्व मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

गोपालगंज: खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और इस दौरान मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात की। मंत्री जनक राम सदर प्रखंड के कटघरवा, मांगुराहा, जंगरीटोला सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाके में गए। यहां पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद वे बरौली और बैकुंठपुर विधानसभा के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

मंत्री जनक राम ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा बाढ़ को रोकने के लिए हर साल लाखों करोड़ो रुपए खर्च किए जाते हैं। बांधों की मजबूती और पक्कीकरण को लेकर वे भी विभागीय पदाधिकारियो और मंत्री के साथ बैठक करेंगे। और जिले में दोबारा बाढ़ न आये। इस विषय पर चर्चा करेंगे। ताकि गोपालगंज में बाढ़ से लोगों का स्थाई निजात मिल सके। मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मांग है कि बांधों की मजबूती को लेकर जियो बैग की पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। इसको लेकर के भी वे जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।

जनक राम बरौली और बैकुंठपुर के मुंजा, मटियारी, सिकटिया सहित कई तटबन्धों का निरीक्षण किया। और इस दौरान गांव वालों की समस्याएं भी सुनी।

दरअस्ल बाल्मीकि नगर बराज से करीब 4 लाख12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके बाद को गोपालगंज के 6 प्रखंडों के 42 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए है। इस गांव की 16345 लोग प्रभावित हुए हैं। गोपालगंज में कई राहत शिविर और कम्युनिटी किचेन भी चला जा रहे थे। जो अब बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!