गोपालगंज

गोपालगंज में बाढ़ प्रभावित इलाकों से गंडक का पानी कम होने के साथ लोगों की लापरवाही आई सामने

गोपालगंज में बाढ़ प्रभावित इलाकों से गंडक का पानी लगातार कम हो रहा है। पानी कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों में जाने वाली सड़कों से भी अब पानी उतरने लगा है। हालांकि गंडक के तेज बहाव से इन सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। लेकिन अब सड़को से पानी उतरने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

इन सब से अलग गंडक का पानी कम होने से अब लोगों की बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। सदर प्रखंड के मंगुरहा में कुछ बच्चे नाव की सवारी करते हुए देखे जा सकते है। नाव की सवारी कर रहे इन बच्चों के साथ न तो कोई अभिभावक रहता है। और न ही कोई समझदार लोग। जो इन बच्चों को समझा सके। सबसे बड़ी बात है कि जहां यह नाव के सवारी की जा रही है। उसके आसपास में ही कई फिट गहरा पानी भी है। जो जानलेवा साबित हो सकता है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता हैं कैसे यहां पर एक नाव पर 5 बच्चे सवार होकर नाव की सवारी कर रहे हैं। एक छोटा बच्चा नाव को चला रहा है। एक और बच्चा नाव से बाहर नदी में खड़ा इधर उधर चल रहा है। जबकि नाव पर 5 बच्चे बैठे हुए हैं। बच्चों की उम्र करीब 7 से 10 साल होगी और इन बच्चों के द्वारा बेखौफ नाव चलाया जा रहा है।

बात दे कि यहां पिछले साल नाव हादसा हुआ था जहा 6 लोगों डूबने से मौत हो गयी थी। हैरानी की बात है कि इस हादसे के बाद भी लोगो ने सबक नही लिया है। बच्चे अकेले ही नाव लेकर सवारी कर रहे हैं। और उनके साथ कोई ना तो अभिभावक है और ना ही कोई रोकने टोकने वाला है। पानी के बहाव की वजह से अगर नाव थोड़ी दूरी चली जाएगी। जहां पर कई फ़ीट गहरा पानी है। और अगर वहां नाव हादसा हुआ तो फिर बच्चों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। तस्वीर हैरान करने वाली है। लोगों की थोड़ी सी चूक और लापरवाही भारी पड़ सकता है। और इन बच्चों के जीवन खतरे में डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!