गोपालगंज

गोपलगंज: शादी में डीजे के धुन पर थिरकने को लेकर हुई मारपीट, बिना शादी के वापस लौटा दूल्हा

गोपालगंज में शादी के दौरान डीजे के धुन पर थिरकना दूल्हे के भाई और भतीजे को जहा महंगा पड़ गया। वही भरी बरात में ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फुलवरिया के जटहा गांव की है। घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि डीजे के धुन पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। यहां डीजे की गाने पर डांस करने के दौरान ग्रामीणों ने दूल्हे के भाई भतीजे सहित लड़की पक्ष के लोगों की भी पिटाई कर दी। इस पिटाई में कई लोगो को गंभीर चोट आई है।

बताया जाता है कि नगर थाना के हजियापुर गांव के शंकर बाँसफोर के बेटे सुनील बाँसफोर की बारात फुलवरिया के जटहा गांव में गई थी। यहां पर जयमाला, द्वारपूजा के रश्म के बाद नाश्ता कार्यक्रम खत्म हुआ। बाद में शादी की रश्म के दौरान कुछ बराती टेंट में चले गए। यहां पर डीजे की धुन पर कुछ युवकों और ग्रामीणों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में ग्रामीणों ने दूल्हे के भाई अजय बाँसफोर, अनिल बाँसफोर और भतीजा कैशियर बाँसफोर सहित कई लोगों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुर्सियां भी तोड़ दी। बीच-बचाव करने आए लड़की पक्ष के लोगों को भी पीटा गया। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए।

पीड़ित दूल्हा सुनील बाँसफोर ने घटना के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उसके भाई और भतीजे का सर फटा हुआ है और ब्लीडिंग हो रही है। उसने ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

दुल्हन की मां शांति देवी ने भी ग्रामीणों को पर नाच गाना को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बहरहाल इस घटना के बाद दूल्हे ने बिना दुल्हन के विदाई के घर घर वापस बैरंग लौट गया। पूरी बारात भी बिना दुल्हन के वापस आ गयी।
फुलवरिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बता दे कि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने पहले ही शादी समारोह के मौके पर सीमित लोगो को शामिल होने और किसी भी तरह के डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। बावजूद इसके डीजे, ऑरकेस्ट्रा का जमकर आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!