गोपालगंज

गोपालगंज में किन्नरों का हंगामा आज चैथे दिन भी रहा जारी, बैकुण्ठपुर में घंटों किया प्रदर्शन व हंगामा

गोपालगंज में किन्नरों का हंगामा और प्रदर्शन आज चैथे दिन भी जारी रहा। यहाँ बैकुण्ठपुर प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली ब्लॉक मोड़ पर आज बुधवार को किन्नरों ने घंटों प्रदर्शन व हंगामा किया। लॉकडाउन के दौरान शादी- तिलक सहित अन्य उत्सवों पर नाच-गाना करने पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज चल रहे किन्नर प्रखंड मुख्यालय पर एकजुट हो गए। हाई स्कूल रेवतिथ से किन्नरों का हुजूम स्टेट हाईवे 90 होकर ब्लॉक मोड़ पर पहुंचा। यहां पर एसआई अंगद सिंह के समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन किन्नरों के आक्रोश को देखकर पुलिस वापस लौट गयी। किन्नरों ने बंगला चौक पर पहुचकर उग्र प्रदर्शन किया। और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । इस दौरान किन्नरों ने एसएच से आने-जाने वाले लोगों के साथ भी बदसलूकी की।

आक्रोशित किन्नरों का कहना था कि लॉकडाउन में नाच-गाने पर प्रतिबंध लगने के कारण उनकी माली हालत खराब हो गई है। भुखमरी का दंश झेल रहे किन्नर प्रतिबंध को वापस लेने की मांग कर रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर दोपहर बाद मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!