गोपालगंज

गोपालगंज: पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड का किया खुलासा, हत्या में शामिल दो लोगों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के कटेया थाने की पुलिस ने विगत शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के छितौना हाई स्कूल एवं मुख्य सड़क पर बनी पुलिया के बीच सड़क के किनारे एक शव बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त फुलवरिया थाना क्षेत्र के मगहा निवासी प्रभु बासफोर के रूप में की गई। जो तांत्रिक का काम करता था। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें थाना क्षेत्र के माफी गुरियांव निवासी वीरेंद्र गिरी के पुत्र सूरज कुमार गिरी एवं जितेंद्र गिरी के पुत्र आशु गिरी शामिल है।

पुलिस को उक्त दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान जो जानकारी मिली, उससे पुलिस भी हैरान है। तांत्रिक हत्याकांड में गिरफ्तार युवक उसे अपने घर अक्सर बुलाते थे। साथ ही प्रेतबाधा से मुक्ति के लिए झाड़-फूंक भी करवाते थे। इसी दौरान तांत्रिक ने दोनों युवकों को गाली दे दिया। जिसके बाद से दोनों युवको के मन में तांत्रिक के प्रति नफरत घर कर गई। जिसके बाद उसके हत्या की साजिश रच डाली। साजिश के तहत उक्त दोनों युवक तांत्रिक को उसके ससुराल मगहा से शुक्रवार की रात बाइक से लेकर थाना क्षेत्र के गुरियांव आए जहां स्कूल में गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या करने के बाद शव को बाइक से लेकर छितौना पुलिया के पास फेंक दिए। वहीं मृतक के परिजनों के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में इस हत्याकांड की जांच शुरू की गई। इस दौरान घटनास्थल से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही स्कूल के समीप से तांत्रिक का गमछा भी बरामद हुआ। पुलिस मोबाइल और गमछा के सहारे कातिल तक पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार उक्त दोनों युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि झाड़ फुक के क्रम में दोनों हत्यऱो का सबन्ध तांत्रिक से था इसी क्रम में किसी बात को लेकर मनमुटाव हुए और अंजाम हत्या तक पहुच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!