गोपालगंज

गोपालगंज: कोरोना महामारी के बावजूद केंद्र सरकार ने देश की उन्नति वाला बजट पेश किया है

गोपालगंज: कोरोना महामारी के बाद जब देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गयी थी। लोग अपने घरो में कैद हो गए थे। और देश की इंडस्ट्री ठप्प हो गयी थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने इस बार जो बजट पेश किया है। यह देश की उन्नति वाला बजट है। ये बाते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज में कही। वे आज रविवार को गोपालगंज के रालसन होटल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा इस बजट से देश के युवा, किसान और बुजुर्ग सभी लोगो को ध्यान में रखकर किया गया है। ताकि देश का हर तबका प्रभावित हो। मोदी सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर ला दिया और बजट देश को आगे बढाने वाला है। बजट पेश किया गया था तब शेयर बाजार में भी उछाल आया था। जो साबित करता है की बजट उन्नति वाला है। इस बजट में गरीब महिलाओ को उज्ज्वल योजना के तहत एक करोड़ गरीब महिलाओ को कनेक्शन देने का प्रावधान रखा गया है। कोरोना के खात्मे के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!