गोपालगंज

गोपालगंज में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारा में निजी वाहन डीलरों के द्वारा जागरूकता को लेकर की गई कई गतिविधियां

गोपालगंज में भी राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारा मनाया जा रहा है। इसके तहत गोपालगंज में जिला प्रशासन के द्वारा जहां कई जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वही निजी वाहन डीलरों के द्वारा भी जागरूकता को लेकर एक्टिविटी की जा रही है। आज शनिवार को सीवान ट्रैक्टर महिंद्रा एजेंसी गोपालगंज के द्वारा रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने किया।

डीटीओ ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर गोपालगंज में भी सड़क सुरक्षा को लेकर एक महीना तक कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को वाहन चलाने के दौरान जागरूक किया जा रहा है। दो पहिया वाहन चलाने वालो को हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को लेकर जागरूक किये जा रहे है।

इस मौके पर मोहम्मद फैसल सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!