गोपालगंज

गोपालगंज: 9वीं वर्ग के छात्र की दीवार के ढहने से दबकर हुई मौत, शव बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में काम करने के दौरान 9वीं क्लास के छात्र की दीवार के ढहने से दबकर जहां मौत हो गई। वही इस मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना भोरे थाना क्षेत्र के खेदुआ गांव की है। 13 वर्षीय मृतक का नाम मुन्ना कुमार है। वह भोरे के हुसेपुर निवासी जयशंकर सिंह का पुत्र है।

बताया जाता है कि मुन्ना कुमार भोरे के खेदुआ गांव में रूदल सिंह के यहां काम करने गया था। वहां पर पुराने घर की दीवार को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान दीवार के ढहने से मुन्ना उसमे दब गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हुस्सेपुर उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!