गोपालगंज

गोपालगंज: राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस – इंटक के तत्वधान में मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन

गोपालगंज में केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस, इंटक गोपालगंज के तत्वधान में केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी कानून एवं सरकारी संस्थाओ के निजी कारण के खिलाफ आज काला दिवस मनाया। बरौली के हाई स्कूल के प्रांगण में मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी और प्रदर्शन किया।

कन्सेक्शन कंपनी मजदुर यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं इंटक के महासचिव कर्ण प्रताप सिंह कहा कि केंद्र सरकार देश की बड़ी बड़ी कंपनियों को निजीकरण कर रही है। मजदूरों को कोई हक़ नही मिल रहा है। बिहार में कन्सेक्शन मजदूरों का अभी तक रूपया भी नहीं मिला है। इसी लिए आज बरौली के हाई स्कूल में कला दिवस मनाया जा रहा है। अगर केंद्र सरकार नही मानी तो आगे भी हमलोग जेल भरो आन्दोलन करेंगे।

वही बरौली कांग्रेस के प्रखंडध्यक्ष बिरेन्द्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों का शोषण कर रही है और सरकारी संस्थाओ के निजी कारण कर रही है। इसके खिलाफ हमलोग लगातार मुहीम चलते रहेंगे।अगर सरकार हमलोगों की बात नहीं मानेगी तो सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए जेल भरो आन्दोलन तक करेंगे और सरकार को सरकारी संस्थाओ के निजी कारण नही करने पर मजबूर कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!