गोपालगंज

गोपालगंज में ज़मीनी विवाद में एक अधेड़ की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर लाला टोला के एक अधेड़ की रविवार की दोपहर जमीन विवाद में लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम पारस नाथ ठाकुर था।

बताया जाता है कि पारसनाथ शर्मा की एक जमीन पर पहले से विवाद चल रहा था। उक्त विवादित जमीन पर वे रविवार को लकड़ी रख रहे थे। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची महम्मदपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!