गोपालगंज

गोपालगंज सांसद व डीएम ने बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधे लगा कर किया अभियान की शुरुआत

गोपालगंज में पृथ्वी दिवस पर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत करीब तीन लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम कुचायकोट प्रखंड की बखरी पंचायत स्थित मनियारा तालाब पर आयोजित किया गया। जिसमें सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन व डीएम अरशद अजीज सहित अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत में 800 पौधे लगाए। इसके अलावा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए दस सोलर लाइट भी अटल ज्योति योजना के तहत लगायी गयी।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में काफी जरूरी हैं। ऐसे में पौधों को लगाने में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए जल जीवन व हरियाली का अभियान चला रही है। इस अभियान में उन्होंने आम लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। सांसद ने कहा कि मनियारा तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे।

वही डीएम अरशद अजीज में बताया कि जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उसके वावजुद आज बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जा रहे है। 15 अगस्त तक 3 लाख 88 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इस जगह को हम लोग इस तरह से विकसित करना चाह रहे है कि अगर किसी को कही घूमना हो तो एक साफ सुथरी जगह हो जहा लोग टहल सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए सांसद डॉक्टर अलोक कुमार सुमन ने भी काफी योगदान दिया है। साथ ही स्थानीय मुखिया चंद्रकांत सिंह द्वारा एवम विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के द्वारा भी इसमें काफी सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस जगह को एक टूरिस्ट प्लेस बनाने की योजना पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!