बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर जिलधिकारी ने किया माल्यर्पण
भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती आज गुरुवार को पुरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर आज जिलाधिकारी राहुल कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलधिकारी के साथ साथ जिले कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।
बाबा साहब की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ साथ माले कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वही आइसा और इनौस ने भगत सिंह चौक से लेकर आंबेडकर चौक तक मार्च निकलकर बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।