गोपालगंज

गोपालगंज: खाना बनाने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलसी, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज से दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ खाना बनाने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गयी। आनन-फानन में परिजनों ने पीड़ित महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों द्वारा इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार की सुबह जादोपुर गाँव के बाबू विशनपुर नवका टोला गाँव की है। झुलसी महिला बुल्लेट सिंह की 25 वर्षीय पत्नी नेहा देवी है।

नेहा के पति बुल्लेट सिंह ने बताया की रोज़ की तरह आज सुबह भी उनकी पत्नी नेहा अपने घर में आज सुबह मिट्टी के चूल्हा पर खाना बना रही थी। तभी तेज़ हवा बहने के कारण नेहा के बाल में आग पकड़ लिया। नेहा जब तक कुछ समझ पाती तब तक पुरे शरीर मे आग पकड़ लिया। जिससे नेहा का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने झुलसी नेहा को आनन फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। बुल्लेट सिंह ने बताया की फिलहाल उनकी पत्नी नेहा खतरे से बहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!