गोपालगंज

गोपालगंज में ज़मीनी विवाद में अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध व्यक्ति को मारी गोली, वृद्ध गोरखपुर रेफर

गोपालगंज पूरा शहर घर के अंदर कैद है तो पुलिस बाहर मुस्तैद। इसके बावजूद अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब हो जा रहे हैं। नगर थाना के बंजारी मुहल्ला में जमीन विवाद को लेकर अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जख्मी व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बंजारी निवासी शरदा नंद भगत का पूर्व से किसी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह शारदा नंद भगत अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे पैदल अपने घर की ओर जाने लगे। अभी वे बंजारी मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने इन्हें रोक लिया। इसके पहले कि वे कुछ समझ पाते उनमें से एक ने उन्हें दो गोली मारी और तीनों फरार हो गए। सुबह सुबह हुई फायरिंग से मुहल्ले के लोग सकते में आ गए। ग्रामीणों ने बाहर आकर देखा तो शारदा नंद भगत खून से लथपथ पड़ा था। वारदात के बाद आसपास के लोग दो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को सदर अस्पताल ले गए। जहां किसान की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने इन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अबतक के जांच में जो बाते सामने आई हैं। इसके साथ ही कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।अबतक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!