गोपालगंज

गोपालगंज: कोयलादेवा से 5 साल की मासूम लड़की रहस्यमय ढंग से गायब, मां के साथ आई थी ननिहाल

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से एक पांच वर्षीय लड़की के रहस्यमय ढ़ंग से गायब हो जाने की सूचना है। रहस्यमय ठंड से गायब लड़की पूजा कुमारी है जो हरियाणा के पानीपत के निवासी सुभाष गोस्वामी की पुत्री है। जो अपने माता ज्ञानती देवी के साथ नाना महंथ गोंसाई के घर ननिहाल कोयला देवा आई थी।

परिजनों के अनुसार बीगत पांच दिनों पूर्व गांव के ही शिव मंदिर परिसर में घर से अपनी मां को खोजते हुए पहुंची। जो अब तक घर वापस नहीं लौटी। काफी खोज बीन करने के बाद परीजनों ने इसकी लिखित शिकायत फुलवरिया पुलिस को सौंपी है।

बताया जाता है कि उक्त लड़की विगत एक वर्ष से कोयला देवा स्थित अपने ननिहाल में मां के साथ रह रही थी। जो गत दिनों संपन्न महा शिवरात्रि मेला के दिन से गायब है। अपने सगे-संबंधियों के यहां खोज बीन करने के बाद चार पहिया वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर परिजनों द्वारा 40 किलोमीटर की परिधि वाले विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार कर खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन गायब लड़की का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हाताश परिजन फुलवरिया थाने में लिखित शिकायत देकर लड़की के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!