गोपालगंज

गोपालगंज: टी एंड टी दक्ष पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोपालगंज शहर के काली स्थान रोड स्थित टी एंड टी दक्ष पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोली बनाकर लोगों को खूब आर्कषित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया।

इस दौरान विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि इस दीपावली एक दूसरे दिलों में रंग भरने का नाम है रंगोली बनाना। इससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने सभी रंगोली की सराहना की और कहा कि पढ़ाई के साथ साथ कला के क्षेत्र में भी बच्चों को आगे रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा की दीपावली की छुट्टी से पूर्व शनिवार को अंतिम दिन था। विद्यालयों में दीपावली के खुमार के बीच रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने मन से आकर्षक रंग भरे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षको का सराहनीय योगदान रहा।

.

.

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!