गोपालगंज

गोपालगंज: समाज सुधार अभियान को लेकर हुई प्रेस वार्ता, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हुई चर्चा

गोपालगंज: महात्मा गांधी की विचारधारा पर आगे बढ़ रहा है बिहार। सीएम नीतीश कुमार महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं और बिहार उन्नति की राह पर है। ये बातें पूर्व विधायक व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने गोपालगंज में कही। वे आज बुधवार को गोपालगंज में प्रमंडलीय प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

मंजीत सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने आज से महात्मा गांधी की धरती चंपारण से समाज सुधार अभियान की शुरुवात कर दी है। वे चंपारण की धरती से महात्मा गांधी के संदेश को लेकर अभियान चला रहे हैं। मंजीत सिंह ने कहा कि यह समाज सुधार अभियान नशा उन्मूलन, बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर है। उन्होंने कहा कि जो महात्मा गांधी की विचारधारा थी वही विचारधारा नीतीश कुमार की है। नीतीश कुमार उनके ही विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं और बिहार को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार में जब से शराबबंदी लागू हुआ है। उसके बाद से यहां अपराध में कमी आई है। आदमी की आमदनी बढ़ी है। सामाजिक बुराइयों में भी कमी आई है।

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!