गोपालगंज

गोपालगंज में रालोसपा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रवि पांडेय

गोपालगंज शहर के बंजारी मोड़ स्थित एक निजी होटल में रालोसपा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें युवा नेता रवि पांडेय को युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने युवा रालोसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया। इस बैठक में विधान सभा चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पप्पू सिंह ने कहा कि रवि पांडेय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन न सिर्फ गोपालगंज बल्कि पूरे बिहार में मजबूत होगा। बिहार के तमाम युवा पार्टी से जुड़ कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव होने में मात्र दो माह का समय बचा है। ऐसे में तमाम कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंच सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन के सरकार बनाने के लिए लोगों ने मन बना लिया है।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद रालोसपा नेता रवि पांडे ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और युवा रालो सपा के अध्यक्ष पप्पू सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर दिखाया है उस पर वह पूर्णता खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए उनका व्यापक जनसंपर्क चलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी और संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा उसे जिताने के लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश महासचिव सुमेर कुशवाहा, युवा प्रदेश महासचिव बृजेश बैठा ,युवा रालोसपा के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, मुसाफिर सिंह समेत पार्टी संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!