गोपालगंज

गोपालगंज: आपसी रंजिश में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक पर किया जानलेवा हमला

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में गुरुवार की सुबह आपसी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमला में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल स्थिति में युवक को परिजनो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक रामकिशोर सिंह का 36 वर्षीय पुत्र शंक्ति सिंह है।

पीड़ित के पिता रामकिशोर सिंह ने बताया की आज सुबह उनका पुत्र शंक्ति सिंह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी उसके पड़ोस के आधा दर्जन लोगों ने उसे बुलाया और उसपर तलवार से हमला कर दिया। जिसमे शंक्ति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल स्थिति में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।

वहीं घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के ब्यान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!