गोपालगंज

गोपालगंज: लगातार मतदाताओं से संपर्क में जुटे प्रत्याशी, चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के छुट रहे पसीने

गोपालगंज: पैक्स चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है प्रत्याशियों की धड़कन  तेज होती नजर आ रही है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की लगातार अपील कर रहे हैं। वर्तमान चुनाव में कई दिग्गजो की प्रतिष्ठा दाव पर लग गई है। उनकी नजर में नामांकन के बाद हल्का दिख रहे प्रतिद्वंदी आजकल उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। चुनाव प्रचार में उनकी पसीना छुट रही है। अनेकों प्रत्याशी प्रतिदिन प्रचार में निकलने से पूर्व देवी देवताओं के शरण में जाकर पूजा अर्चना करने के बाद जीत का मन्नतेँ भी मांग रहे हैं। इसके बाद चुनाव प्रचार में अपने समर्थकों के साथ निकल पड़ते हैं। मतदाताओं के बीच उनके द्वारा अनेकों वादे किए जा रहे हैं। उनके लाख कोशिशों के बावजूद मतदाता मौन साधे हुए हैं। हालांकि प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं की चुप्पी तुड़वाने की कोशिशें जारी है। लेकिन उन्हें वर्तमान में कोई परिणाम सामने आते नहीं दिखाई दे रहे हैं। चतुर एवम चलाक मतदाता अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। वे सब को अपना बहुमूल्य मत देने का आश्वासन दे रहे हैं। उनका मत किधर व  किस के पक्ष में जाएगा यह आने वाला समय बताएगा।

निवर्तमान अध्यक्षों द्वारा पूर्व के किसानों से खरीदे गए धान का समर्थन मूल्य अब तक नहीं दिए जाना तथा रासायनिक खाद किसानों के बीच उपलब्ध नहीं कराना भी एक अहम मुद्दा मतदाताओं के बीच है।

गौरतलब हो कि क्षेत्र के विभिन्न पैक्स द्वारा विगत पांच वर्ष पूर्व किसानों से खरीदे गए धान का समर्थन मूल्य अब तक नहीं दिया गया है। जिसके चलते किसान व मतदाता काफी नाराज है। जबकि उनके जिम्मे किसानों का लाखों रुपए बकाया है। इस परिस्थिति में किसान उन्हें अपना कीमती वोट कैसे देगे। यह सवाल प्रत्याशियों तथा किसानों के मन में गूंज रहा है । जबकि किसान ही मतदाता है। उनके समक्ष खेती से संबंधित बिषम परिस्थिति है। आगामी 13 दिसंबर गुरुवार को मतदान होना है।

उधर शांतिपूर्ण ढंग से स्वच्छ मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन कमर कस चुका है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्री कृष्णा राम ने बताया कि मतदान फेयर होगा। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तथा दंडाधिकारी उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय से लिखित रूप में आग्रह किया जा चुका है। चुनाव संपन्न होने के एक घंटा बाद मतगणना शुरु कर दिया जाएगा। साथ ही देर रात सभी आठ पैक्सों के परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!