गोपालगंज

गोपालगंज में नहर किनारे दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई जानकारी

गोपालगंज में गोपालपुर के रामपुर खरेया के पास बहाने वाले गंडक नहर के पास एक मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। लोगों के इकठ्ठा होने पर मगमच्छ नहर के अंदर चला गया। वहीं उसे देखने के लिए काफी देर तक भीड़ जमा रही। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नहर में मगरमच्छ होने की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई।

बताया जाता है की गोपालपुर के रामपुर खरेया के पास गंडक नहर में मगरमच्छ होने की सूचना जगंल में आग की तरह फैल गई। दरअसल, गांव निवासी नहर की ओर शौच करने गए थे। नहर में मगरमच्छ देख पसीने से तरबतर हो गए। आस पास के लोगों को नहर में मगरमच्छ होने की जानकारी दी तो युवा नहर किनारे से वीडियो ग्राफी करने लगे। वीडियो से साफ हो गया कि नहर में मगरमच्छ है। फिर क्या, भारी संख्या में गांव समेत आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई पानी में तैर रहे मगरमच्छ को देखने के लिए बेताब नजर आ रहा था। भीड़ बढ़ते ही मगरमच्छ गंडक नहर के पानी में उतर गया। मगरमच्छ देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नहर के किनारे पड़ने वाले गांव में रहने वाले लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!