गोपालगंज

गोपालगंज के हथुआ विधायक रामसेवक सिंह के मंत्री पद का शपथ लेते ही गांव में जश्न का माहौल

गोपालगंज के हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह का नाम जैसे ही पटना में मंत्री परिषद् के लिए घोषण किया गया। वैसे ही उचकागांव प्रखंड के असनंद टोला गाँव और मीरगंज में लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। हर तरफ लोग एक दुसरे क जीत की बधाई दे रहे थे। वही मंत्री बने रामसेवक सिंह के बड़े भाई रामश्रय सिंह के आँखों से ख़ुशी की आंसू निकल पड़े।

हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह के सबसे बड़े भाई मीरगंज में दवा का दुकान चलाते है। उन्होंने अपने छोटे भाई के मंत्री बनते ही आसपास के लोगो को मिठाई बांटी और अपने हाथो से सबको खिलाया। रामाश्रय सिंह ने कहा की उनका छोटा भाई रामसेवक सिंह मंत्री है। जिससे पुरे इलाके में लोगो में ख़ुशी है। लोग पटाखा छोड़कर ख़ुशी इजहार कर रहे है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार मंत्री बनाये जाने पर आभार जताया और धन्यवाद दिया।

रामसेवक सिंह के गाँव असनंद टोला और आसपास के गांवो के भी लोगो में ख़ुशी की लहर है। लोग लगातार उन्हें मंत्री बनने की बधाई दे रहे है। ग्रामीण अवधेश कुमार ने कहा की यह इलाके के लिए बड़ी बात है। जब सुदूर इलाके का एक व्यक्ति मंत्री बना है।

रामसेवक सिंह को बधाई देने वालो में सांसद डॉ अलोक कुमार सुमन, जदयू प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह, विधायक पप्पू पाण्डेय सहित कई शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!