गोपालगंज

गोपालगंज में 35 वर्षीय युवक की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, घर में मचा कोहराम

गोपालगंज में 35 वर्षीय युवक की गोली लगने से जहा संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। वही इस घटना क बाद घर में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना के कोंहवा गांव की है। गोली मृतक के सिर में सामने से लगी है। हलाकि मृतक के परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है।
मृतक का नाम सचिन ओझा है। वह कोंहवा निवासी दरोगा ओझा का पुत्र है।

बताया जाता है कि सचिन आज दोपहर में अपने घर में अकेले था। दोपहर में जब परिजन उसके कमरे का दरवाजा खोले तो वह खून से लथपथ था और उसकी साँस चल रही थी। गोली उसके सिर में सामने से लगी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। मृतक के पिता दरोगा ओझा के मुताबिक कल रात किसी बात को लेकर पिता पुत्र में जमकर हाथापाई हुई थी। जिसमे पिता जख्मी हो गये थे। इस घटना के बाद घर में मातम था। लेकिन आज दोपहर में पुत्र की मौत ने सबको चौका दिया। हलाकि मृतक के कमरे से किसी भी तरह का हथियार बरामद नहीं हुआ है। इसलिए यह मामला सुसाइड है या हत्या अभी सस्पेंस बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!