गोपालगंज

गोपालगंज में मौसम ने बदला मिजाज़, कोहरे की चादर से ढका शहर

दिसम्बर माह का आखरी सप्ताह में कोहरे की चादर ने लोगों को सर्दी का जमकर एहसास करा दिया है। गुरुवार की तड़के अचानक कोहरे ने पूरे शहर को ढक दिया। कोहरे व धुंध के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर हालात यह रहे कि वाहन मंद मंद गति से गुजरते नजर आये। वहीं शहर में चार पहिया व दुपहिया वाहन के चालक अपने वाहनों की लाइटें जलाकर ही सड़कों पर निकले। उधर आम नागरिक के अलावा बेजुबान जानवर भी अलाव के आसपास नजर आये।

यूं तो सर्दी अपना रूप दिसम्बर के पहले सप्ताह से ही दिखाने लगती थी लेकिन इस बार सर्दी धीरे धीरे बढ रही है। गुरुवार की सुबह शहर पूरा कोहरे की चादर से ढका हुआ था। सुबह टहलने निकले लोग घने कोहरे क बीच घर से निकले। यह हालात सिर्फ शहर के थे। इसके अलावा हाईवे पर स्थिति इससे भी ज्यादा खतरनाक देखने को मिली। हाईवे पर आमने सामने के वाहन दिखाई ही नहीं दे रहे थे। दुपहिया व चार पहिया वाहन डिपर मारकर या लाइटें जलाकर मंद मंद गति से हाईवे से गुजर रहे थे। अचानक बढी सर्दी से लोग देर से घरों से निकले। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे सिकुड़ते हुए विद्यालय पहुंचे तो कुछ बच्चे गर्म कपड़ों के लिहाफ में कसे नजर आये। कुल मिलाकर गुरुवार से सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!