गोपालगंज

गोपालगंज के बैकुंठपुर में हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मीना देवी की अध्यक्षता में हुई। बाढ़ राहत के मुद्दे पर सदस्यों ने बैठक में जमकर हंगामा किया। सदस्यों ने बाढ़ की त्रासदी सभी पंचायतों में रहने के बावजूद पूरे प्रखंड को आपदा ग्रस्त घोषित नहीं किया जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सहायता राशि ट्रांसफर नहीं किए जाने का मुद्दा छाया रहा। आंगनबाड़ी केंद्रों के सृजन तथा सर्वेक्षण पर भी सदस्यों ने सवाल खड़ा किया। सदस्यों नें सवालों से अधिकारियों को घंटो घेरे रखा। फसल क्षति मुआवजा में विलंब होने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर लोगों ने भी कई सवाल खड़ा की। पशु टीकाकरण पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उप प्रमुख बच्ची देवी ने हकाम पंचायत में बाढ़ सहायता व फसल क्षति राशि का मामला उठाया। दिघवा दुबौली उत्तर पंचायत के बीडीसी पूर्णेंदु नारायण तिवारी ने नवसृजित स्कूलों को मिडिल स्कूलों में टैग नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। हमीदपुर एवं कतालपुर पंचायत के मुखिया हरिनारायण सिंह एवं उपेंद्र साह ने एक वर्ष से पेंशन योजना की राशि नहीं मिलने पर बीडीओ से सवाल खड़ा किया। आपूर्ति के सवाल पर एमओ से भी सदस्यों ने कई सवाल किए। इसके अलावा अन्य अधिकारियों एवं सदस्यों के बीच घंटों विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी, उप-प्रमुख बच्ची देवी, अंचल पदाधिकारी राणा रंजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर गौतम तिवारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, सीडीपीओ अनुप्रिया सिंह, बिजली कंपनी के रविंद्रनाथ पांडे के अलावे मुखिया संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, मुखिया प्रमोद यादव, हरि नारायण सिंह, आशा देवी, शीला देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!