गोपालगंज

गोपालगंज के खजुरबानी कांड के आरोपितों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में ट्रायल शुरू

गोपालगंज में हुए खजुरबानी कांड के आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार से एडीजे दो ब्रजेश कुमार पांडेय के स्पेशल कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया। नगर थाना कांड संख्या 347/16 के सूचना व तत्कालीन नगर इंस्पेक्टर बीपी आलोक का आंशिक साक्ष्य हुआ। बचाव पक्ष के अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी, विनय मिश्र व रामनाथ साहू ने प्रति परीक्षण किया। शेष प्रति परीक्षण आठ नवंबर को होगा।

वहीं नगर थाना कांड संख्या 348/16 के 20 अभियुक्तों में से अब तक चला आरोपित व सीवान जिले के जामो थाने के जलालपुर गांव के रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित के खिलाफ कोर्ट ने संज्ञान के बाद उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लाल वारंट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि कांड के अनुसंधानक ने अनुसंधान के बाद रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित को फरार दिखाते हुए कोर्ट में आरोप पत्र दिया था।

मालूम हो कि खजूरबानी कांड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोगों के आंखों की रौशनी भी चली गई थी। इस मामले में नगर थाने में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई थी। कांड में आरोपित किए गए सभी सलाखों के पीछे हैं। वहीं एक आरोपित अब तक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!