गोपालगंज

गोपालगंज के हजियापुर में दहेज़ को लेकर महिला की साथ हुई मारपीट

गोपालगंज नगर थाना के हजियापुर वार्ड नम्बर 27 में दहेज़ उत्पीड़न के मामले में एक महिला को ससुराल वालों ने जमकर पीटाई किया। मारपीट में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला का इलाज़ चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नगर थाना के आर्य नगर के मुसाफिर मांझी के पुत्री सरिता देवी की शादी हजियापुर वार्ड नम्बर 27 में मनोज मांझी से 17 वर्ष पूर्व में हुआ था। शादी के समय से ही दहेज़ के मांग मनोज कुमार के घरवाले कर रहे थे। मांग में एक मोटरसाइकिल, सोने के चैन, सोने की अंगूठी एवं पचास हज़ार रुपए नगद की मांग किया जा रहा था।

सरिता देवी ने आरोप लगाया कि मेरे पति मेरे साथ अच्छा व्यवहार करते है। वह शादी के समय से ही कभी भी दहेज़ का मांग नही किए है।
लेकिन मेरे ससुराल में मेरी सास, ननद और देवर आए दिन शादी के समय से दहेज़ की मांग करते है। मेरी शादी 2000 के अप्रैल माह में हुआ था। उस समय एक मोटरसाइकिल, सोने की चैन, सोने की अंगूठी, पचास हज़ार नगद की मांग किया गया था। जिसमे मेरे पिता जी ने शादी के समय में 20 हज़ार रुपए नगद, सोने की अंगूठी दिया था। लेकिन मोटरसाइकिल, सोने के चैन और 30 हज़ार रुपए नही दे पाए थे। जिसको लेकर आए दिन मेरे साथ मारपीट किया जाता है। इसके पहले चार माह पूर्व में भी मेरे साथ मारपीट कर मुझे और मेरे बच्चों को घर से निकाल दिया गया था। उसी मारपीट के दौरान में मेरी 14 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी और एक 7 वर्षीय पुत्र भी गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उस वक़्त ईलाज़ कराने के बाद मेरी पुत्री रौशनी कुमारी अपनी मौसी के घर चली गई। जहा उसका पूर्ण रूप से ईलाज़ कराया गया।

ख़बर लिखे जाने तक सरिता देवी के तरफ से कोई भी प्राथिमिकी दर्ज़ नही कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!