गोपालगंज

गोपालगंज के हरखुआ में आपसी विवाद में हुई झरप, महिला समेत दो लोग हुए घायल

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ वार्ड नम्बर 23 में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुआ। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नगर थाना के हरखुआ वार्ड नम्बर 23 में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुआ। मारपीट में स्व० गया मांझी के 35 वर्षीय पुत्र श्रीराम मांझी और उनकी 30 वर्षीय पत्नी चंपा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रीराम मांझी ने आरोप लगाया कि आज सुबह मैं और मेरी पत्नी दोनों खेत में धान काटने गए थे। वापस जब घर आया तो घर के बाहर पहले से मौजूद रामदयाल मांझी उनके पुत्र संजीत मांझी, प्रभात कुमार, पुत्री पूजा कुमारी, संजू कुमारी, गायत्री कुमारी, अमृता कुमारी और उनकी बहू शिला देवी सभी हाथ में लाठी और डंडा लिए हुए थे। घर में जब हमलोग जाने लगे तो पहले गाली गलौज करने लगे। जब हमने मना किया तो उन्होंने मेरे और मेरी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में मेरे और पत्नी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में गांव वालों ने हम दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा ईलाज़ चल रहा है।

ख़बर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के किसी भी पक्ष के द्वारा प्राथिमिकी दर्ज़ नही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!