गोपालगंज

गोपालगंज: लावारिस शवों के वारिस नवीन, अबतक 278 लावारिस शवों का कर चुके है अंतिम संस्कार

गोपालगंज में एक शख्स ऐसा है जो अबतक 278 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुका है। कभी सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाला यह युवक अब कोचिंग चलाकर घर का खर्च चलाता है और गोपालगंज में मिलने वाले किसी भी लावारिस शवो को उसके रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार करता है।

दरअसल आज से तीन दिन पहले गोपालगंज के बैकुण्ठपुर में एक लावारिस शव मिला था। जिसकी पहचान 72 घंटे बाद भी नही हो पाया। 72 घंटे से शव को सदर अस्पताल में फ्रीजर में रखा गया था। वहीं पुलिस को सबसे बड़ी समस्या शवो के अंतिम संस्कार को लेकर होती है और अक्सर देखने को मिलता था की पुलिस लावारिस शवों का अंतिम संस्कार आधा अधुरा छोड़कर ऐसे ही उसे दफ़न कर देती थी। लेकिन गोपालगंज के नवीन श्रीवास्तव को जैसे ही ऐसे ही लावारिस शवों के मिलने की सुचना मिलती है। वे तत्काल पुलिस से संपर्क कर पहले शवो की पहचान की कोशिश करते है। फिर जब वैसे शवों की पहचान नहीं हो पाती तब उसका अंतिम संस्कार करते है।

नगर थाना के मिंज स्टेडियम के समीप रहने वाले नवीन श्रीवास्तव के मुताबिक उन्हें लावारिस पड़े शवों में अपना कोई दिखाई देता है। इसलिए वे ऐसे करते है। नवीन पहले शवों को प्रणाम करते है और उसके बाद शवों की गहराई से जाँच करते है की वह किस धर्म से जुड़ा हुआ इन्सान है। फिर इसकी पहचान कर उस शव का धर्म के हिसाब से उसका अंतिम संस्कार करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!