गोपालगंज

गोपालगंज: भोरे में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, स्थिति गंभीर, मौके से एक खोखा और एक कारतूस बरामद

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहां में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गैराज पर अपनी स्कॉर्पियो ठीक करा रहे एक शख्स को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल ही उन्हें भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति में गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति राजद नेत्री सुनीता कुशवाहा के चचेरे भाई व भोरे के चर्चित व्यवसाई स्वर्गीय रामाश्रय सिंह का रिश्तेदार है। जिसकी पहचान थाने के नोनिया छापर गांव के तुलसी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार सिंह के रूप में की गई। घटना के बाद डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं एहतियात के तौर पर वज्र वाहन के साथ कई थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुला लिया गया है।

बताया जाता है कि अरविंद कुमार सिंह खजुरहां में स्थित आजाद गैरेज पर अपनी स्कॉर्पियो को ठीक करा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से तीन अपराधी पहुंचे और गाड़ी चला रहा युवक बाइक पर ही बैठा रहा। जबकि शेष दो ने नीचे उतर कर नजदीक से उनपर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी हुस्सेपुर की तरफ निकल गए। आसपास के लोग तत्काल उन्हें इलाज के लिए स्थानीय रेफर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल और रेफरल अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति विदेश में रहता था, जहां वह रामाश्रय सिंह के साथ साथ खुद का कारोबार भी देखता था। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा और एक कारतूस बरामद भी किया है। स्थिति को देखते हुए कटेया, विजयीपुर के साथ साथ अन्य थानों को भी बुला लिया गया है। वज्र वाहन के साथ पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किए। उन्होंने बताया जाता है कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरविंद कुमार सिंह विदेश में रहकर वह अपनी निर्माण कंपनी चलाते हैं। वह 10 दिन पूर्व ही विदेश से आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!