गोपालगंज

गोपालगंज: चाकू के बल पर नबालिक लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास, युवक गिरफ्तार

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नबालिक लड़की के साथ एक युवक ने चाकू का भय दिखाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया।

इस घटना को ले पीड़ित लड़की की मां ने विजयीपुर थाना में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी कराते हुए बताया कि उसकी लड़की जब पढ़ने जाती थी तो वह लड़का रास्ते में रोककर उसके शरीर पकड़ कर अभद्र व्यवहार करता था। जिसके चलते मैने उसकी पढाई बंद करा दी। उसके बाद भी वह लड़का मेरी लड़की के साथ चाकू का भय दिखाकर कई बार अवैध संबंध बनाया है। इसी बीच 20 फरवरी की रात मेरी लड़की अपने कमरे में सोई हुई थी तो वह लड़का छत के माध्यम से उसके कमरे में घुसकर चाकू का भय दिखाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसके शरीर का पूरा कपड़ा फाड़ दिया। जानकारी होने पर उसे पकड़ गया। इस घटना में पीड़ित लड़की के मां के बयान पर थाना क्षेत्र के करौधी सहडीगरी गांव के युवक शक्ति पर प्राथमिकी कराई है। पुलिस इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए आरोपी युवक पर छेड़खानी एवं पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!