गोपालगंज

गोपालगंज: दहेज में बुलेट और सोने की चेन को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को किया बेघर

गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवलिया गांव की एक लड़की को उसके ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने पर घर से निकाल दिया। मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में ससुर और अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया जाता है कि भटवलिया गांव की रवीना खातून की शादी माझा थाने के देवापुर टोला शेख दिल गांव के मो. राशिद के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। इस दौरान उपहार स्वरूप ढाई लाख रुपए नगद और डेढ़ लाख के सामान भी दिए गए थे। शादी के कुछ माह बाद से ही सोने की चेन और बुलेट बाइक के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी। इधर एक माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले को लेकर उसने अपने पति और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!