गोपालगंज

गोपालगंज: कलश यात्रा के साथ धर्मकता मे श्रीमहा विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 51 सौ कन्याओं ने भरा जल

गोपालगंज: कटेया प्रखंड के धर्मकता गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्रीमहा विष्णु सह नव स्थापित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शनिवार को शुरू हो गया। महायज्ञ में पहले दिन ही जन सैलाब उमड़ पड़ा। एक तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे तो दूसरी तरफ विद्वानों के द्वारा उच्चरित वैदिक मंत्र। वेद ऋचाओ की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था।माथे पर कलश लिए कुंवारी कन्याओं व भक्तों का जन्म सैलाब आस्था का अद्भुत नजारा पेश कर रहा था।

गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 51,00 कुंवारी कन्याओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा सिधवनिया बाजार, रैपुरा,कटेया बाजार, कल्याणपुर, सीतल मठ के रास्ते ऐतिहासिक तीन नदियों के संगम घूर्नाकुंड पहुंची। जहां यज्ञ आचार्य पंकज शुक्ला व काशी के धरती से पधारे विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। जल भरने के बाद कलश यात्रा धनौती, खुरहुरिया, जयसौली, मलपुरा, पटखौली के रास्ते पुनः यज्ञ स्थल पर वापस लौटी। कलश यात्रा में राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

अनंत विभूति संत शिरोमणि बाबा विशंभर दास जी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ 18 फरवरी तक चलेगा। महायज्ञ में अयोध्या के प्रख्यात कथावाचक महर्षि विप्रेन्दू जी महाराज प्रवचन करेंगे। वही वृंदावन से पधारे सुनील तिवारी जी के करुणा मई रामलीला मंडली के द्वारा भगवान के लीलाओं का मंचन किया जाएगा। पुलिस द्वारा जल यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने में यज्ञ समिति की मदद की गई और यज्ञ स्थल से लेकर घूरना कुंड नदी तक पुलिस बल की तैनाती दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!