गोपालगंज

गोपालगंज: चार युवक एक बाइक पर थे सवार, चालक ने खोया अपना नियंत्रण, पेड़ से जा टकराई बाइक

गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाई स्कूल के समीप चार लोगों से लदी बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी किशोरों में एक का इलाज गोरखपुर तथा दूसरे का इलाज सिवान स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी मगहिया गांव निवासी सुरेश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार तथा मोहन गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बताए जाते हैं। वहीं घायलों में उसी गांव के इंद्रजीत सिंह का पुत्र आकाश कुमार सिंह, जो सिवान में ईलाजरत है। जबकि दूसरे घायल में नागेश्वर सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार शामिल है। जिसका इलाज गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जाता है कि मगहिया गांव निवासी चारों युवक रविवार की रात पंचदेवरी प्रखंड की विशनपुरा गांव में आई बारात से रात्रि करीब नौ बजे वापस लौट रहे थे। चारों युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। बाइक की गति तेज होने के चलते जैसे ही वह हाई स्कूल कल्याणपुर से पश्चिम चौतरवा बथुआ मार्ग पर पहुंचे कि घुमावदार सड़क पर संतुलन खो दिए। जिससे सामने स्थित एक पेड़ में उनकी बाइक टकरा गई। पेड़ से टकराते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि दो युवक के बगल के खेत में जा गिरे। उसमें से दो किशोरों का सिर सामने के पेड़ से टकराने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाई स्कूल के समीप हुए बाइक हादसे में बाइक सवार चारों लोगों ने हेनलेट नहीं पहना था। सड़क सुरक्षा नियमों को देखते हुए अगर चारों किशोर ने हेलमेट पहना होता, तो शायद दुर्घटना के समय उनकी जान बच जाती। घटना के बाद मृतक मोहन गुप्ता के पुत्र अनिल कुमार का परिजनों ने सोमवार सुबह होते होते अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि सुरेश सिंह का पुत्र गोविंद कुमार का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!