गोपालगंज

गोपालगंज: घर से बाज़ार निकली तीन सहेलियां हुई लापता, लापता किशोरियों का टावर लोकेशन पटना

गोपालगंज में हाईस्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं अचानक लापता हो गयीं हैं। मामला उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव की है। परिजनों ने तीनों छात्राओं के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 29 जुलाई की दोपहर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर फरार छात्राओं की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। अपहृत छात्राओं में नरेश राम की 15 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी, लाल बहादुर राम की 16 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी और चंदेश्वर राम की 15 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी शामिल हैं।

बताया जाता है कि मकसूदपुर गंडक नहर पर रहने वाली तीन किशोरियां आपस में सहेलियां हैं। तीनों एक साथ 29 जुलाई की दोपहर एक साथ बाजार करने के लिए मकसूदपुर बाजार गयी थीं। लेकिन तीनों सहेलियां अपने अपने घर नहीं पहुंचीं। बाजार से घर पहुंचने में काफी विलंब होने के बाद तीनों छात्राओं के परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला। परिजनों द्वारा आसपास के लोगों के साथ साथ अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया। लेकिन किसी का कोई पता नहीं चला, तो मामले में एक अपहृत छात्रा मुन्नी कुमारी की मां इंदु देवी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी थाने में करायी गयी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिजनों ने अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस से छानबीन कर अपहृत लड़कियों की बरामदगी की गुहार लगाई।

वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि गायब हुई लड़कियों के पास मोबाइल भी है, जिसका टावर लोकेशन पटना में मिला है। पुलिस इनकी बरामदगी के लिए छानबीन कर छापेमारी में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!