गोपालगंज

गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर 3 युवको ने दुपट्टे से गला घोट कर किया युवती की हत्या

गोपालगंज के विजयीपुर में घर से शौच करने गई एक किशोरी के साथ तीन मनचलों ने छेड़खानी किया। जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो उसी के दुपट्टा से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना जब परिजनों को लगी तो वे शव लेकर खुद थाना पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस ने तीनो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। घटना विजयीपुर थाना के फरुसहा गांव की है। वही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार फरुसहा गांव के छोटे मिश्रा की 19 वर्षीय पुत्री कस्तूरी कुमारी  घर से सुबह में शौच के लिए गई थी। तभी उसी गांव के रुदल गुप्ता के पुत्र यशवंत गुप्ता, सर्वेश गुप्ता तथा अखिलेश गुप्ता ने उसे रास्ता में घेर कर छेड़खानी करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध उक्त युवती द्वारा किया गया। जिसके बाद तीनो लड़के उग्र होकर उसके ही दुपट्टा से उसका गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सुबह काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसका तलाश करना शुरू कर दिया। परिजन जब मौके पर पंहुचे तो युवती बेहोशी की हालत में वहां पाई गई। जहां से परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए चल पड़े। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर खुद थाना पहुंच सारा मामला थानाध्यक्ष को सुनाया। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो लड़को को गिरफ्तार कर लिया।

विजयीपुर थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने कहा कि मामले की जांच हो रही। अब अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मामला क्या है। वैसे मृत लड़की के पिता के  बयान पर फ़िलहाल तीनो को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!