गोपालगंज

गोपालगंज जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का किया आयोजन

गोपालगंज जिला पदाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी के द्वाराआज समाहरणालय कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने आए हुए सभी फरियादियों से अपने कार्यालय कक्ष में मिलकर उनके आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के आवश्यक निदेश दिये।

जिला पदाधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन और अपर समाहर्ता सुनील कुमार से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश देने के पश्चात् भू विवाद एवं अतिक्रमण आदि मामलों में अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित अंचल अधिकारी को फोन कर एवं मामलों के निपटारे के लिए समय निर्धारित कर फरियादी को संबंधित अंचल अधिकारी से मिलने को कहा गया साथ ही साथ उनके आवेदनों को संबंधित अंचलाधिकारी को व्हाट्सएप कर दिया गया।

वहींअन्य मामलों में उप विकास आयुक्त द्वारा भी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को फोन के माध्यम से निर्देशित करने के पश्चात् उनके व्हाट्सएप पर फरियादियों के आवेदन पत्र उप विकास आयुक्त द्वारा भेज दिया गया।

जनता दरबार में पहुंचे गोपालगंज प्रखंड के बंजारी नौका टोला निवासी लाल बहादुर महतो  की शिकायत उनके चार लड़कों द्वारा उन्हें घर से निकाल दिए जाने और उन का भरण पोषण नहीं करने के मामले में उप विकास आयुक्त ने एस डी ओ सदर को निर्देशित किया। वहीं सोनिकपुर प्राथमिक विद्यालय कुचायकोट के प्रधानाध्यापक द्वारा मनमाने तरीके से विद्यालय चलाने एवं एमडीएम आदि की शिकायत पर जॉंच कर कार्रवाई करने के लिए और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंम्बिकापुर प्रखंड भोरे में एक अभिभावक द्वारा अधिक शुल्क लेकर बच्चे का नामांकन करने और शुल्क की रसीद नहीं देने के आरोप लगाने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को जॉंच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इससे जनता दरबार में आए हुए फरियादी संतुष्ट दिखे।

मिलने वालों में शैलेश कुमार सिंह पंचायत महुँवा प्रखंड बैकुण्ठपुर, सुनीता देवी विरवठ धुरण प्रखंड उचकागांव ,गंगा जली देवी जिगना प्रखंड हथुआ ,उमा देवी मीरगंज प्रखंड हथुआ,तेतरी कुंवर झाझा प्रखंड सिधवलिया,शकीला खातून बेदू टोला प्रखंड थावे, आकली देवी कररिया प्रखंड गोपालगंज ,सुधरी देवी रसूलपुर प्रखंड विजयीपुर ,द्वारिका शर्मा सलेमपुर प्रखंड सिधवलिया ,विनोद कुमार बालाहाता प्रखंड उचकागांव ,वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव जगतौली प्रखंड भोरे ,हबीबुल्लाह जयपुर प्रखंड कटेया ,रामजनम अलीपुर प्रखंड सिधवलिया ,अमावस महतो सरफरा प्रखंड बरौली ,विजय कुमार गंम्हारी प्रखंड बैकुंठपुर, योगेंद्र प्रसाद कोन्हवा मोंड़ प्रखंड गोपालगंज, ओम प्रकाश श्रीवास्तव भेड़िया प्रखंड थावे, सुदर्शन महतो हरियापुर प्रखंड गोपालगंज ,महमूद धोबी छवहींतक्कि प्रखंड माझा ,नंदकिशोर गुप्ता कल्याणपुर प्रखंड भोरे ,सुभाष शर्मा बरई तेली प्रखंड कटेया, सोनेलाल प्रसाद सरफरा प्रखंड बरौली, प्रवेश कुमार श्रीवास्तव जमसड़ी प्रखंड उचकागांव ,सुरेंद्र कुमार गुप्ता
सँवरेजी प्रखंड हथुआ ,अभिषेक कुमार सिंह भेड़िया प्रखंड थावे, दीनानाथ मॉंझी हजियापुर प्रखंड गोपालगंज आदि पच्चासों फरियादी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!