गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ बाइक सवार, दो घायल

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी-मिश्रौली मुख्य मार्ग पर सिकटिया गांव के पास एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पंचदेवरी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंचदेवरी प्रखंड के पिपरही गांव निवासी रघुनाथ सिंह व नंदलाल सिंह घर से बोधाछापर गांव अपने मित्र के यहां शादि समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। लौटने के क्रम में लोग पंचदेवरी-मिश्रौली मुख्य मार्ग पर सिकटिया काली स्थान के समीप स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर रोड पर गिर गए। जिससे रघुनाथ सिंह और भतीजा नंदलाल सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। रास्ते से जा रहे शिक्षक डॉ दुर्गाचरण पांडेय ने दोनो को अपनी गाड़ी से पंचदेवरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने रघुनाथ की स्थिति चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पंचदेवरी पीकेट प्रभारी रियाज हुसैन पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जख्मी दोनों लोगों की जांच की। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया है। वहीं दुसरे की स्थिति ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!