गोपालगंज

गोपालगंज: वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से जहां 88 किलो गांजा बरामद, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान एक ऑटो से जहां 88 किलो गांजा बरामद किया है। वही पुलिस ने तीन गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। यह गांजा की तस्करी उड़ीसा से गोपालगंज के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार गांजा तस्कर कुचायकोट थाना के इसुआपुर गांव के संजीत दुबे, सुशील दुबे और भाठाव गांव के चंदन साह निवासी है। पुलिस ने यह करवाई बरौली थाना के एन एच27 बनकट के समीप की है।

इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात न बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑटो में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर बरौली पुलिस ने बनकट के समीप एनएच27 पर मुजफ्फरपुर के तरफ से आने वाली सभी वाहनों की संघन तलाशी शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो में तहखाना बना कर रखे गए 88 किलो गांजा बरामद किया है ।वही पुलिस ने इस मामले में तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी गांजा तस्कर कुचायकोट थाना क्षेत्र के निवासी संजीत दुबे, सुशील दुबे और चंदन साह है। बरामद गांजा की कीमत करीब लाखो रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!