गोपालगंज

गोपालगंज: हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए हर घर में होना चाहिए श्रीरामचरित मानस का अनुशरण

गोपालगंज: हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए हर घर में श्रीरामचरित मानस का अनुशरण होना चाहिए। पूरा देश जब एक सूत्र में बंध जाएगा तो राम राज्य का सपना साकार हो जाएगा। उक्त बातें प्रखण्ड के श्री राम जानकी मंदिर जमुनहां के महंथ श्री श्री 108 श्री हरिनारायण दास जी महाराज के सानिध्य में चल रहे श्री सहस्र चंडी महायज्ञ के स आठवें दिन श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचिका मानस कोकिला प्रियंका द्विवेदी ने कही।

उन्होंने कहा कि भाई-भाई का घर में अलग-अलग रहना। व्यापार अलग-अलग करना। खाना अलग-अलग बनना। व्यवस्था के तहत उचित माना जा सकता है, लेकिन मन और मत अलग-अलग नहीं होना चाहिए। मन हमेशा मिले होना चाहिए। घर में मन मिले। फिर समाज का मन मिले और फिर देश का मन मिले तो राम राज्य स्वाभाविक है और जब हमारा देश एकता के सूत्र में बंध जाएगा । तब आतंकवाद जैसा कचरा अपने आप साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि झाड़ू जब तक एक सूत्र में बंधी होती है। तब तक वह कचरा साफ करती है, लेकिन वही झाड़ू जब खुलकर बिखर जाती है तो स्वयं कचरा हो जाती है। इसी प्रकार समाज जब एकजुट हो जाएगा तो हम आतंकवाद को साफ कर देंगे। भारत देश में हमारा जन्म हमारे ऊपर ईश्वरीय कृपा दर्शता है। देश के शीर्ष में हिमालय है। जो देश का मुकुट है। कश्मीर में केशर की खेती है जो भगवान के माथे पर लगाया जाता है। कन्याकुमारी में नारियल होता है जो भगवान के चरणों में चढ़ाया जाता है। यह संयोग केवल भारत भूमि पर ही है।

इससे पूर्व मंच का उद्धघाटन बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव,चमचम श्रीवास्तव,अंकित तिवारी, परसुराम प्रसाद, रविरंजन श्रीवास्तव, पिंटू तिवारी, डॉ मुखी सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया ।

मौके पर समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्र, मुखिया अशोक गुप्ता, मणि पाण्डेय, जयराम गुप्ता, नंदकिशोर तिवारी , डॉ बाबुलाल सिंह, सुनील गुप्ता, बलिराम सिंह, निराला बाबा, सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रदुम्न मिश्र, राजीव केशरवानी, अशोक जायसवाल, संदीप केशरी,मुन्ना मिश्र सहित कथा सुनने के लिए पंडाल में पुरुषों के साथ ही सैकड़ों महिला भक्त भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!