गोपालगंज

गोपालगंज: बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग टीम ने शराब के नशे में 20 लोगों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज: शनिवार की देर शाम कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए शराब जांच अभियान में। उत्पाद पुलिस ने 20 लोगों शराब के नशे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया की विभागीय निर्देशों के आलोक में प्रतिदिन की तरह शनिवार की देर शाम बलथरी चेक पोस्ट पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले तमाम वाहन चालकों तथा अन्य लोगों की जांच पड़ताल की गई ।इस जांच के क्रम में 20 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई ।जिसके बाद उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार सभी आरोपितों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!