गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया प्रखंड के दुहौना राम जानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुआ राम विवाह कार्यक्रम

गोपालगज के कटेया प्रखंड के दुहौना स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में सोमवार को भगवान राम का विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दुहौना स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में विगत कई वर्षों से पांच दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाता है। इसका समापन भगवान राम के विवाह के साथ ही हो जाता है। इस अवसर पर सोमवार को आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या स्थित आचार्य नागा बाबा के कलाकारों द्वारा राम विवाह का मंचन किया गया।

इस मौके पर रामलीला के माध्यम से समाज में प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों पर चलने एवं माता सीता के समान आचरण करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम के संयोजक रामायण उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन विगत कई पीढ़ियों से चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को एक सूत्र में जुड़ने के लिए किया जाता है।

इस अवसर पर जिला पार्षद विनय तिवारी, अवध किशोर उपाध्याय, बच्चा उपाध्याय, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, आशुतोष द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी , दीपक उपाध्याय, विपिन रजक, राजकुमार चौहान ,चंद्रशेखर चौबे, मुनमुन चौबे, दीपक उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!