गोपालगंज

गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम ने बलथरी चेकपोस्ट पर शराब के नशे में 13 लोगों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर सोमवार की देर शाम उत्पाद विभाग ने जांच अभियान के दौरान 13 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देशों के आलोक में सोमवार की देर शाम बलथरी चेक पोस्ट पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले तमाम वाहन चालकों तथा अन्य लोगों की जांच पड़ताल की गई। इस जांच के क्रम में 13 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार सभी आरोपितों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!